जीवन में इच्छित कामनाओं की पूर्ति हो तो वह आनन्दानुभूति है, जिससे मन तृप्ति का अनुभव करता है। आज 85 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो इच्छित कामनाओं की पूर्ति नहीं कर पाते, क्योंकि व्यक्ति के पास किसी न किसी चीज का अभाव रहता ही है, यदि उसके पास धन-वैभव है, तो प्रेम नहीं है, प्रेम है तो धन नहीं है और यदि अन्य सुविधायें हैं, तो शांति का अभाव है। व्यक्ति चाहता है कि वह कम से कम समय में ऐसे कार्य करे, जिससे कि शीघ्र से शीघ्र उसके अभावों की पूर्ति हो सके।
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का लक्ष्य सुखों की प्राप्ति और दुःखों की निवृत्ति है और इन दुःखों की निवृत्ति तभी हो सकती है, जब देवीय कृपा के माध्यम से हम शुद्ध व दोष रहित हो सकें। इसलिये दीक्षा शक्ति हमारे जीवन के लिये विशेष महत्वपूर्ण हैं, जिसके बल पर हम बाधाओं को सुगमता से पार करते हुये अपने उद्देश्य की पूर्ति आसानी से कर सकते है।
जीवन में कुछ घटनाये ऐसी घटती हैं, जिनका हमें पूर्वानुमान भी नहीं होता, वे अच्छी भी हो सकती है और बुरी भी। जो कार्य सामान्य मानव अपने प्रयत्नों से नहीं कर सकता, वह इस दीक्षा की अदृश्य शक्ति के बल पर अपने जीवन की न्यूनताओं को दूर कर किया जा सकता है। अतः इस दीक्षा शक्ति सफलता का वह सशक्त माध्यम है, जिससे साधक पूर्ण निष्ठा भाव से मंत्र जप के बल पर, अपने तप के बल पर जो चाहे, जैसा चाहे वैसा कर सकता है।
यदि जीवन में यश, वैभव, प्रतिष्ठा की कमी हो, चेहरे पर तनाव की रेखाये पड़ गई हों या प्रेम का अभाव हो, तो साधक को चाहिये की वह इस शाकम्भरी शक्ति दीक्षा को आत्मसात कर अपने जीवन की कमियों को पूरा कर लें। शाकम्भरी देवी अपने आराधक को वह सब कुछ देनें में समर्थ है, जो उसकी इच्छा है। यह अत्यंत ही दुर्लभ व विशेष दीक्षा है।
Обязательно получить Гуру дикша от почитаемого Гурудева до выполнения любой садханы или принятия любой другой дикши. Пожалуйста свяжитесь Кайлаш Сиддхашрам, Джодхпур через Эл. адрес , WhatsApp, Телефон or Отправить запрос чтобы получить посвященный энергией и освященный мантрой материал садханы и дальнейшее руководство,